राजनांदगांव

चैत्र नवरात्र : अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपा दायित्व
29-Mar-2025 3:37 PM
चैत्र नवरात्र : अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपा दायित्व

तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारी सम्हालेंगे दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मार्च।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने  चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते तकनीकी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को मूलभूत सेवा कार्यों के सुचारू संपादन के लिए तीन पालियों में दायित्व सौंपा है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि पर्व में पदयात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए नगर निगम सीमा के सेवा पंडालों में मूलभूत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन पालियों में तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त कर्मचारी सेवा पंडालों में 24 घंटे कार्यों का संपादन करेंगे।

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि उपरोक्त कार्यों के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम एवं प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा  को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

शहर के स्टालों में टैंकरो से पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिए सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक उप अभियंता सुषमा साहू व सहयोगी उप अभियंता मोनेन्द्र साठिया को, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता तिलक राज धु्रव व सहयोगी उप अभियंता अशोक देवांगन एवं रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक उप अभियंता अनुप पाण्डे व सहयोगी  डागेश्वर कर्ष को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। साथ ही शहर के स्टालों में टैंकरो से पेयजल व्यवस्था के लिए प्र.मोटर प्रतिपालन सुरेन्द्र साव को व परिचालक रविकांत साहू को दायित्व सौंपा गया है।

 

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को बनाया गया है एवं प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक प्र.सफाई दरोगा सपन साहू को, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक सफाई दरोगा वरूण सोनी को एवं रात्रि 10 से प्रात: 6 बजे तक प्र. सफाई  दरोगा राजकुमार सिन्हा को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता प्रणय मेश्रा को सम्पूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभारी एवं लाईनमेन किशन गांवरे को सहायक बनाया गया है। उपरोक्त प्रभारी एवं सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी प्रात: से रात्रि तक तीन पाली में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।


अन्य पोस्ट