राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च। निगम सीमा क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल विभागीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को शहर भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा तथा तहसीलदार मनीष वर्मा उपस्थित थे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न घोषणाए की गई है। जिसका धरातल में क्रियान्वयन करने स्थल चयन किया जा रहा है। योजनाओं में हॉकी एकेडमी, नालंदा परिसर, सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम निर्माण, थोक मार्केट जैसे अन्य कार्य के लिए स्थल चयन कर निर्माण किया जाना है, ताकि निर्माण उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ंिसह की मंशानुरूप राजनंादगांव की जनता को लाभ मिल सके।
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि योजना की स्वीकृति अनुसार स्थल चयन करना है और मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाना है।
उन्होंने राजस्व, राजगामी एवं नगर निगम के अधिकारियो से कहा कि निकाय क्षेत्र में आपके विभाग के अधीन शहर की रिक्त भूमि की सम्पूर्ण जानकारी नक्शा खसरा सहित प्रस्तुत करे, जिससे योजना को मूर्त रूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, प्र.सहायक अभियंता वसीम खान सहित नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।