राजनांदगांव

समुदाय को दी स्वास्थ्य की जानकारी
28-Mar-2025 3:42 PM
समुदाय को दी स्वास्थ्य की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च। 
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से समता जनकल्याण समिति राजनांदगाव द्वारा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना द्वारा गुरुवार को परियोजना कार्यालय में सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग राजनंादगांव के उप संचालक व अध्यक्षता सखी सेंटर राजनंादगांव की समन्वयक गायत्री साहू ने की। 

कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष शिशुपाल खोब्रागढ़े द्वारा अतिथियों का स्वागत कर भारतमाता के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री खोब्रागढ़ ने अतिथियों को संस्थान के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम प्रबंधक नागेश्वर मुंजारे ने परियोजना द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि  इस वित्तीय वर्ष में कुल 6520 एचआईवी जांच परियोजना के माध्यम से किया गया। जिसमें कुल 44 केस पॉजिटिव मिले। सभी को एआरटी सेंटर मेडिकल कॉलेज में लिंक कराया गया है। उसी प्रकार 28 सिफलिस पोस्टिव, 2 टीबी पॉजिटिव केस मिले। जिनका इलाज जारी है।

प्रबंधक ने जानकारी दी कि संस्था विभिन्न माध्यमों से समाज के बीच एचआईवी की भ्रांतियों को मिटाने का कार्य कर रही है। जिसमें नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं जागरूकता रैली शामिल है। प्रवासियों मजदूरों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी एवं टेस्टिंग की सुविधा संस्थान द्वारा उनके कार्य क्षेत्र में दिया जा रहा है। उप संचालक द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा समुदाय के लिए संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी एवं टीजी समुदाय के हितों की बात कही।  

 

 

गायत्री साहू ने महिला उत्पीडऩ एवं हिंसा से बचने विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सखी सेंटर द्वारा मिलने वाली सुविधा का ज्ञान कराया। एचआईवी हेल्प लाइन नंबर 1097 की जानकारी दी गई एवं एआईवी से नहीं डरने एवं सभी को अपना एचआईवी स्टेट्स जानना चाहिए, बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम प्रबंधक नागेश्वर मुंजारे एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उच्च जोखिम समुदाय एवं एलडब्ल्यूएस से जीतेन्द्र जंघेल एवं उनकी पूरी टीम का साथ रहा।


अन्य पोस्ट