राजनांदगांव

अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलक व शरीर सौष्ठव स्पर्धा: उमेश और प्रिंशु ने जीते पदक
28-Mar-2025 2:47 PM
अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलक व शरीर सौष्ठव स्पर्धा: उमेश और प्रिंशु ने जीते पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च।
प्रदेश के बिलासपुर स्थित कल्याण केन्द्र व आरएल 21 फिटनेस सेंटर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनीज के अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलक एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राजनांदगांव क्षेत्र के उमेश वर्मा एवं प्रिन्शु भुआर्य ने पदक जीतकर इस अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव क्षेत्र का नाम रौशन किया है। 
उनके इस उपलब्धि पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने शुभकामनाएं देकर उनके प्रयासों को अत्यन्त सराहनीय बताया। 

गौरतलब है कि 25 व 26 मार्च को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बिलासपुर क्षेत्र के मेजबानी में हुए इस प्रतियोगिता में शक्तितोलक के 105 से 120 किलोग्राम वर्ग समूह में उमेश वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शरीर सौष्ठव स्पर्धा 5 फीट 3 इंच (ऊंचाई वर्ग) में प्रिन्शु भुआर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के दौरान अखिल भारतीय विद्युत शक्तितोलक प्रतियोगिता के लिए  उमेश वर्मा का चयन भी किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा  सचिव कार्यपालन अभियंता बीरबल कुमार उइके एवं टीम मैनेजर अभय लोनारकर, डी. दिलेश्वर राव द्वारा विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। 
 


अन्य पोस्ट