राजनांदगांव

आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सुबह 7 बजे से
27-Mar-2025 3:40 PM
आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सुबह 7 बजे से

राजनांदगांव, 27 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि 1 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। आदेशानुसार 1 अप्रैल 2025 से आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक किया जाएगा।

ग्रीष्मकाल समाप्ति के बाद 1 जुलाई 2025 से पुन: आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक 6 घंटे के लिए किया जाएगा।


अन्य पोस्ट