राजनांदगांव

राजनांदगांव, 23 मार्च। सीएफपीजीएस स्कीम के अंतर्गत राष्ट्रीय सप्तरंग समारोह का आयोजन 24 मार्च से स्थानीय म्युनिसिपल स्कूल मैदान स्थित गांधी सभागृह में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। उक्त समारोह 26 मार्च तक आयोजित होगा। उक्त आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग व आयोजक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र राजनांदगांव है।
मिली जानकारी के अनुसार कल 24 मार्च को शास्त्रीय गायन संस्कारधानी के कलाकार, गुरू वंदना चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र राजनांदगांव एवं कथक यात्रा द ट्रेवल ऑफ कत्थक नेहा सिंह डांस कंपनी लखनऊ एवं 25 मार्च को निराश पीढ़ी नाटक की प्रस्तुति नूतन कला निकेतन बालाघाट मप्र व वाद्य वृंद युवा कलाकरों द्वारा व कथक रघुनाथ की नृत्य वाटिका अनुज अर्जुन मिश्र डांस कंपनी लखनऊ उप्र एवं 26 मार्च को संस्कार लोक गीत लोक कलाकारों द्वारा व कथक नृत्य चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र राजनांदगांव, गंगा अवतरण सुश्री वसुध सिन्हा हरिद्वार एवं कथक नृत्य सोलो प्रस्तुति श्री विश्वदीप एवं प्रदीप नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।