राजनांदगांव

क्यू. आर कोड से सवा तीन माह में साढ़े 13 लाख की राजस्व वसूली
12-Mar-2025 2:38 PM
क्यू. आर कोड से सवा तीन माह में  साढ़े 13 लाख की राजस्व वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च। 
वित्तीय वर्ष 2024-25 में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली एवं करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की पहल पर राजस्व डिमांड दुरूस्तीकरण के साथ-साथ राजस्व करों का ऑनलाइन संधारण तथा यूपीआई से करो की वसूली हेतु निगम का क्यू. आर कोड जारी किया गया था। जिसके माध्यम से करदाता अपने राजस्व करो का बढ़-चढक़र भुगतान कर रहे हैं। नगर निगम राजनांदगांव को क्यू.आर. कोड के माध्यम से करदाताओ द्वारा भुगतान करने पर दिसम्बर 2024 माह से अब तक सवा 3 महीने में 13 लाख 66 हजार रुपए की राजस्व वसूली प्राप्त हुई।

इस वित्तीय वर्ष में शासन लक्ष्य के विरूद्ध वसूली हेतु नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में करदाताओंं की सुविधा के लिए ऑनलाईन वसूली किए जाने नगर निगम का क्यू.आर. कोड जारी किया गया, इसके लिए बैक के अधिकारियों द्वारा राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व अमला को प्रशिक्षण भी दिया गया। 

प्रशिक्षण में उनके द्वारा कर्मचारियों को सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर की मांग का ऑनलाईन संधारण करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही करदाताओं की सुविधा हेतु यूपीआई वालेट, चेक, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से करों का भुगतान की सुविधा कैसे उपलब्ध कराना है जानकारी दी गई। जिसके बारे में निगम का राजस्व अमला करदाताओं को ऑनलाईन सुविधा की जानकारी दिए। जिसका लाभ लेने करदाताओ ने रूचि दिखाई और क्यू.आर. कोड का लाभ लेकर अपने राजस्व करों का भुगतान कर रहे है। उपायुक्त मोबिन अली द्वारा समय-समय पर इसकी समीक्षा कर राजस्व अमला को राजस्व वसूली के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट