राजनांदगांव

जपं बोड़ला में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन
11-Mar-2025 3:42 PM
जपं बोड़ला में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन

 संतोष और दिनेश ने सम्हाला मोर्चा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी को त्रि-स्तरीय चुनाव में जनता जनार्दन का भरपूर जनादेश प्राप्त हुआ है। राजनांदगांव सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरा चुका है। इसी कड़ी में 9 मार्च को बोड़ला जनपद पंचायत का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। 

चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं दिनेश गांधी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचन उपमुख्यमंत्री एवं विधायक विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाया। 

मीडिया सेल के अनुसार संपन्न चुनाव में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष बोड़ला, रेंगाखार एवं भोरमदेव भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विदेशीराम का प्रयास सराहनीय रहा। अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा एवं नंद श्रीवास उपाध्यक्ष बनाए गए। 

जनपद पंचायत के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के तहत अध्यक्ष के रूप में बालका रामकिंकर वर्मा अध्यक्ष चुनी गई और उपाध्यक्ष के रूप में नंद श्रीवास को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। जनपद पंचायत के चुनाव में सहयोग के रूप में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, मनीष गोलछा, राजेश श्यामकर, अरविंद बैद उपस्थित होकर भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर खुशी व्यक्त करते  जनता का आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट