राजनांदगांव
महिला पुलिस थाना का लोकार्पण
10-Mar-2025 3:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 10 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे