राजनांदगांव
रोहित डोंगरगांव नपं के उपाध्यक्ष
10-Mar-2025 3:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांग्रेस के प्रियंक को किया पराजित
राजनांदगांव, 10 मार्च। डोंगरगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के रोहित गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंक जैन को पराजित किया है। इसी के साथ डोंगरगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का पूर्ण रूप से कब्जा हो गया। कांग्रेस का वार्डों में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भाजपा पार्षदों की संख्या कांग्रेस की तुलना में तीन गुना है। आज हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। पिछले 10 साल से नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा रहा है। भाजपा के विजयी होते ही कांग्रेस का वर्चस्व खत्म हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे