राजनांदगांव

3 दिनी फाल्गुन महोत्सव कल से
09-Mar-2025 4:41 PM
3 दिनी फाल्गुन महोत्सव कल से

राजनांदगांव, 9 मार्च। प्राचीन कबीर मठ धाम नदिया के गौरवशाली परंपरानुसार अखिल भारतीय सदगुरु कबीर संत सम्मेलन फाल्गुन महोत्सव 2025 का भव्य त्रि-दिवसीय आयोजन नादवंशाचार्य पंथ श्री हजूर मंगल साहेब जी के पावन सानिध्य में कल 10 मार्च से शुरू हो रहा है।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में संतश्री रणजीत साहेब जमुई बिहार से पधार रहे हैं। इसके साथ ही देश-विदेश से संत-साध्वीगण इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। ट्रस्ट के सचिव गिरवर साहेब ने बताया कि श्री कबीर साहेब मठ ट्रस्ट व समस्त ग्रामवासी कबीर मठधाम नादिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का यह 201वां आयोजन है।

 200 वर्ष के गौरवमयी इतिहास को समेटे हुए यह प्राचीन मठ सदगुरु कबीर साहेब के मानवतावादी ज्ञान को देश-विदेश में निरंतर प्रसारित कर रहा है। मठ के धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब ने भक्तों के लिए शुभकामना संदेश के माध्यम से आग्रह किया कि इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने सभी आवश्यक पधारें।


अन्य पोस्ट