राजनांदगांव

पारस वर्मा का नांदगांव निगम सभापति बनना तय
08-Mar-2025 2:43 PM
पारस वर्मा का नांदगांव निगम सभापति बनना तय

संख्या बल के आधार पर निगम के दूसरे शीर्ष पद पर भाजपा का कब्जा निश्चित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मार्च।
राजनांदगांव निगम के नए सभापति के पद पर भाजपा पार्षद पारस वर्मा की जीत तय है। शनिवार को दोपहर बाद सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके नतीजे दोपहर 3 बजे के बाद सामने आएंगे। भाजपा ने चौथी बार के पार्षद पारस वर्मा को सभापति के पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार बनाया। 

कांग्रेस ने भी वरिष्ठ पार्षद सतीश मसीह को वर्मा के मुकाबले में उतारा। संख्या बल के आधार पर भाजपा का निगम सभापति के पद पर कब्जा होना तय है। नगर निगम में भाजपा के 40 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जबकि कांग्रेस ने महज 8 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 3 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में भाजपा की सभापति चुनाव में जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस ने भाजपा को वॉक ओवर नहीं देने का ऐलान किया है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के बाद अधिकृत रूप से अध्यक्ष के नाम की अधिकृत घोषणा होगी।


अन्य पोस्ट