राजनांदगांव
राजनांदगांव, 7 मार्च। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजनंादगांव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देशन में आरक्षक चयन संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24 चयन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती स्थल केकती बाड़ी मैदान आत्मानंद स्कूल के सामने छुईखदान में 26 फरवरी को प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रतिदिन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने निर्धारित समय 5.30 बजे का है। अभ्यर्थी सुबह 5 बजे से पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते हंै। अभ्यर्थी अपना परीक्षा निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ आधा घण्टा पूर्व पहुंचे। यदि किसी व्यक्ति की ओर से भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह अपराध है।


