राजनांदगांव

7 सौ वाहनों पर पौने 10 लाख जुर्माना
07-Mar-2025 3:02 PM
7 सौ वाहनों पर पौने 10 लाख जुर्माना

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मार्च।
जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जिले में इंटरसेप्टर वाहन से 694 वाहन चालकों से 9 लाख 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर वाहन पर कार्रवाई की। 

मिली जानकारी के अनुसार एसपी मोहित गर्ग एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू, निरीक्षक अजय कुमार खेस, नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का इंटरसेप्टर वाहन से 694 कार्रवाई कर 9 लाख 72 हजार 900 रुपए जुर्माना वसूला गया।  इस दौरान वाहनों का तेज रफ्तार, शराब सेवन एवं अन्य धाराओं में कार्रवाई किया गया। 

इंटरसेप्टर वाहन से यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई करते तेज गति पर 256 वाहनों पर चालान कर 5 लाख 14 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी तरह शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों से माननीय न्यायालय द्वारा 2 लाख 70 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। चारपहिया वाहन में काला शीशा उपयोग पर 2 वाहनों से 4000 रुपए, प्रेशर हार्न 19 वाहनों पर कार्रवाई कर 5700 रुपए और अन्य प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर 386 वाहन चालकों से एक लाख 79 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अन्य कार्रवाई में बुलेट चालक द्वारा  मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा फोडऩे पर साइलेंसर जब्त की कार्रवाई किया गया।


अन्य पोस्ट