राजनांदगांव

मीडिया से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, रमन मांगे माफी - निखिल
02-Mar-2025 3:10 PM
मीडिया से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, रमन मांगे माफी - निखिल

राजनांदगांव, 2 मार्च। कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह का दौरा राजनांदगांव में था। 
उन्होंने आरोप लगाते कहा कि शनिवार को शासकीय दिग्विजय कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ. सिंह के सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी की है, जो निंदनीय घटना और संस्कारधानी के संस्कारों के खिलाफ  है।

निखिल द्विवेदी ने मामले को लेकर कहा है कि पहले तो यह सुनने मिलता आया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ रमन सिंह के सुरक्षा कर्मियों ने धक्का-मुक्की तक की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि रमन सिंह आज भी राजनांदगांव  की आम जनता और पत्रकारों को भी नहीं पहचानते उन्हें सार्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए।


अन्य पोस्ट