राजनांदगांव

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 89 अभ्यर्थी हुए शामिल
01-Mar-2025 3:52 PM
आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 89 अभ्यर्थी हुए शामिल

5 अप्रैल तक जारी रहेगी भर्ती प्रक्रिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 मार्च। खैरागढ़ जिले में राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें 89 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दस्तावेज जांच के बाद नापजोख की प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया आगामी 5 अप्रैल तक जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देशन में आरक्षक चयन संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24 चयन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती स्थल केकती बाड़ी मैदान आत्मानंद स्कूल के सामने छुईखदान जिला केसीजी में 26 फरवरी को प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रतिदिन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने अभ्यर्थी सुबह 6 बजे पहुंच रहे हैं।  अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते है।  अभ्यार्थी अपना परीक्षा निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ आधा घंटा पूर्व भर्ती स्थल पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को  पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा भर्ती स्थल का निरीक्षण के निर्देश दिए।

  पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस अधीक्षक केसीजी एवं भर्ती समिति अध्यक्ष सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पूर्ण पालन हो। भर्ती में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन किया जाए। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी। किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। यदि किसी व्यक्ति की ओर से भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह गंभीर अपराध है।


अन्य पोस्ट