राजनांदगांव

भाजपा व ईडी का पुतला फूंककर कांग्रेस ने जताया विरोध
01-Mar-2025 3:33 PM
भाजपा व ईडी का पुतला फूंककर कांग्रेस ने जताया विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मार्च।
आज शहर व जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर  भाजपा व ईडी का पुतला फूंककर कांग्रेस ने विरोध जताया 
कांग्रेसियों का कहना है कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अराकता का माहौल बनाकर कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के माध्यम से समन जारी कर प्रताडि़त करने का कार्य कर रही है। वर्तमान में राजीव भवन (कांग्रेस) की आड लेकर समन जारी कर छग के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर ईडी भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य करते कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय में घंटों बैठाया जा रहा है, उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसको लेकर 01 मार्च को जिला मुख्यालय में भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि समन जारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य कांग्रेसजनों को ईडी कार्यालय में बैठाकर घंटों पूछताछ कर प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू नेतृत्व में शनिवार को जयस्तंभ चौक पर भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि केन्द्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार एक दशक पुरानी कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए चंदे की राशि से बना है, उसको ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है जो कदापि न्यायोचित नहीं हैं। जिसको लेकर भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया और आगामी 3 मार्च को प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान धनेश पाटिला, शाहिद खान, रमेश डाकलिया,  श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, सुदेश देशमुख, कमलजीत पिंटू, रूपेश दुबे, दिनेश शर्मा, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, सूर्यकांत जैन, अशोक फडनवीस, जयनारायण सिंह, विजयराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश, प्रकाश बाफना, अभिमन्यु मिश्रा, चेतन सिन्हा, संजय साहू, गोपी रजक, भोला यादव, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र गजभिये, निलेश ठावरे,  संदीप सोनी, शरद पटेल, शैलेष रामटेके, तौसिफ  गोरी, विशु अजमानी, मुस्तफा जोया, ललित, तुलदास साहू, ललिता साहू, रमाकांत साहू, गिरीश साहू, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकार, निसार खा, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट