राजनांदगांव
कौशल विकसित करने सर्वधर्म प्रार्थना विचार संगोष्ठी
27-Feb-2025 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 27 फरवरी। लार्ड रॉबर्ट स्टीफेन्सन स्मिथ बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल ओलेव सेंट क्लेयर सोम के जन्म दिवस को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव में वल्र्ड थिंकिंग डे के रूप में मनाया गया।
साथ ही कार्यक्रम में हमारी कहानी है थीम पर लड़कियों में आत्मविश्वास का संचार करने, सही तरीके से जीवनयापन करने आवश्यक कौशल विकसित करने सर्वधर्म प्रार्थना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य उपाध्यक्ष स्काउट-गाईड राजेन्द्र गोलछा ने चिंतन दिवस पर मानव सेवा एवं बेजुबान पशुओं की रक्षा, प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण पर जोर दिया। हमारी कहानी है थीम तहत के तहत जीवन संघर्ष कहानी से परिचित करते महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मविश्वास जगाने अंतर्निहित साहस का विकास कर समाजसेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


