राजनांदगांव
गहरे सुनहरे रंग के फूलों से लदे टेसू के पेड
26-Feb-2025 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चटकदार फूलों से फाल्गुन महीने की दिख रही खासियत
राजनांदगांव, 26 फरवरी। टेसू के पेड़ में खिले गहरे सुनहरे रंग के फूल फाल्गुन महीने की खासियत को जाहिर कर रहे हैं। चटकदार रंग वाले फूलों से टेसू के पेड़ लदे हुए हैं। यह फूल महीने-दो महीने के लिए पेड़ों में नजर आते हैं। फाल्गुन महीने की विदाई के साथ फूलों रंग भी फीका होने लगता है। फाल्गुन महीने की शुरूआत के साथ ही प्रकृति भी फूलों के जरिये टेसू की महत्ता को दर्शाती है। इन फूलों से प्राकृतिक तरीके से होली पर्व के लिए रंग भी तैयार किया जाता है। (तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’/अभिषेक यादव)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


