राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी। शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने समाजिक संस्थाए भी आगे आ रही है। गत दिवस संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने बूढासागर के चारो ओर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता अपनाने संदेश दिया। अभियान में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शामिल होकर संस्था का आभार व्यक्त किया।
रविवार को संत निरंकारी मंडल ने बूढासागर के चारो ओर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में निरंकारी मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर तालाब के किनारे एवं परिसर की सफाई की। सफाई के तहत झाडू लगाकर झिल्ली पन्नी, कचरा उठाया गया एवं कटीली झाडिया काटी गई। संत निरंकारी मण्डल के संयोजक रूपलाल रजवानी, संचालक बलीराम साहू सहित महिला-पुरूष सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा हिस्सा लिया। आयुक्त विश्वकर्मा ने भी अभियान में शामिल होकर उनको धन्यवाद दिया।
संत निरंकारी मंडल के संयोजक रजवानी ने कहा कि पूर्व में भी हमने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाया है और आज बूढ़ासागर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में संस्था के लगभग 150 सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।


