राजनांदगांव

बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर और नांदगांव की टीम ने सेफा में बनाई जगह
25-Feb-2025 4:17 PM
बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर और नांदगांव की टीम ने सेफा में बनाई जगह

अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी। 
स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी कबीरधाम के मध्य खेला गया। जिसमें स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने कबीरधाम को 4-0 गोल से पराजित किया। स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से मैच में तनुजाशिखा यादव ने 2  गोल, प्रितम कोलयारा और गरिमा यादव ने 1-1 गोल किया।

दूसरा मैच हॉकी  बालोद विरूद्ध हॉकी जगदलपुर के मध्य खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में हॉकी बालोद ने 39-0 गोल से बालोद को पराजित किया। हॉकी जगदलपुर की ओर से जिज्ञासा कश्यप ने 14 गोल, प्रतिमा मंडवी ने 13 गोल, रोठा मंडावी और दमिनी कश्यप 2-2, वहीं सरिता मोरया 4 गोल, चन्द्रवती नेताम और निधि ने 1-1 गोल किया।

तीसरे मैच में हॉकी बिलासपुर ने हॉकी जांजगीर-चांपा को 4-0 गोल से पराजित किया। मैच के 2रे ही मिनट में बिलासपुर की मधु सिदार ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई। वहीं मैच के 9वें मिनट में अजमत प्रवीन ने, 47वें मिनट में सोनांक्षी यादव और मैच के 52वें मिनट में सरस्वती सोनवनी ने गोल किया।

चौथा मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध हॉकी जशपुर के मध्य खेला गया। मेजबान राजनांदगांव ने जशपुर को 5-1 गोल से पराजित किया। मेजबान राजनांदगांव की ओर से गीतु मारकाम, श्यामली राय और शीतल यादव ने 1-1 गोल किया। वहीं दुबी रावत ने 2 गोल किया। जशपुर की ओर से प्रगय साहू ने ही 1 गोल किया और मेजबान राजनांदगांव सेमीफायनल में प्रवेश किया। मैच के पूर्व अतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान फिरोज अंसारी,  राजा माखीजा, छोटेलाल रामटेके,  संजय रिझवानी, नीलम जैन, भूषण साव, रणविजय प्रताप सिंह, अनुराज श्रीवास्तव,  ऑशा थॉमस, मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद, शब्बीर सोलंकी, खुशाल यादव, अमिताभ मानिकपुरी, अभिनव मिश्रा, लक्ष्मण यादव, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेलप्रेमी जनता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट