राजनांदगांव

भगवान शिव के बागेश्वर अवतार मूर्तियों का अनावरण
25-Feb-2025 3:43 PM
भगवान शिव के बागेश्वर अवतार मूर्तियों का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी
।  संस्कारधानी में भगवान शिव के बागेश्वर अवतार जो कि उन्होंने श्रीराम काज के लिए लिया था। उसका अनावरण श्री बागेश्वर धाम मंदिर में गोधूली बेला में पूजन कर किया गया।

उक्त जानकारी देते बागेश्वर धाम मंदिर सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, भावेश अग्रवाल, सूरज गुप्ता, विनय साहू, प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि भगवान विष्णु की मानस पुत्री सरयू के नदी स्वरुप को देवलोक से धरती पर लाने जो कि जनकल्याण व श्रीराम अवतार की वापसी के लिए गुरू वशिष्ट द्वारा रघुवंशी राजाओं के अनुरोध पर भगवान शिव से प्रार्थना कर अयोध्या लाया जा रहा था, उस समय नदी के मार्ग में मध्य में घोर तपस्या में लीन मार्कण्डेय ऋ षि को तट से उठाने के लिए भगवान शिव, बाघ व मां पार्वती द्वारा गाय का अवतार लेकर ऋ षि को मार्ग से हटाकर सरयू नदी के प्रवाह का विध्न दूर किया गया था। जिससे सरयू अपने गंतव्य श्री अयोध्या धाम पहुुंच सकी थी।

संध्या के समय डीसी जैन,  शरद अग्रवाल,  शारदा तिवारी, आत्माराम कोशा, भावेश अग्रवाल, राजू डागा, जतिन पटेल, सोहनलाल गुप्ता, पं. सृष्टि नारायण द्वारा मंत्रोचार कर मूर्तियों में भगवान की उपस्थिति का आह्वान विधि-विधान से कर स्थापना पूजन कर अनावरण किया गया। तत्पश्चात भागवान के अवतार व बागेश्वर महादेव की ढोल बगाड़ों के साथ महाआरती की गई।  अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में श्री शिव महादेव की महिमा बताकर श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के धर्मक्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन सूरज गुप्ता द्वारा किया गया।  उक्त जानकारी बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवक अजय गुप्ता, विकास गुप्ता सौरभ गुप्ता द्वारा दी गई ।


अन्य पोस्ट