राजनांदगांव
अस्मिता हॉकी सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मैच खेले गए।
रविवार को पहला मैच हॉकी कबीरधाम विरूद्ध हॉकी बिलासपुर के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी बिलासपुर ने 5-2 गोल से पराजित करते आसान जीत हासिल की। हॉकी बिलासपुर ने शुरूआती समय से आपना दबाव बनाए रखा था। मैच के 2रें ही मिनट में लिव्या कन्हैया ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई हुई थी। मैच 3रे मिनट में रिया खलखो, 7वें मिनट में लिव्या कन्हैया, 8वें मिनट में सनम धुर्वे और मैच के 48वें मिनट में सरस्वती सोनवानी ने गोल किया।
दूसरा मैच बालोद विरूद्ध जशपुर के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी जशपुर ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी बालोद को 29-0 गोल से पराजित किया। हॉकी जशपुर की ओर से प्रिसी कूजूर ने 7 गोल, सिमरन यादव ने 5 गोल, अनन्या गुप्ता और प्रज्ञा साहू ने 4-4 गोल, तुकी निषाद, जशिका केरकेट्टा ने 3-3 गोल तथा प्रियाबाई, रिया लकरा व अंजलीबाई ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी जांजगीर-चांपा के मध्य खेला गया। इस मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने जांजगीर-चांपा को 5-0 गोल से पराजित किया। स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से मैच के 10वें मिनट में रश्मि निषाद ने गोल किया तथा मैच के 16वें मिनट, 30वें, 47वें और 55वें मिनट में नदिता शर्मा ने लगातार 4 गोल किए।
खेले अंतिम मैच में मेजबान राजनांदगांव ने हॉकी जगदलपुर को 3-1 गोल से पराजित किया। हॉकी राजनांदगांव ने मैच के राशि गोंड ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी, जिसे जगदलपुर की प्रतिमा मंडावी ने मैच के 25वें मिनट में गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। वहीं मैच के 31वें मिनट और 37वें मिनट में दुबी रावत और नैना सोनकर ने गोल कर मैच को 3-1 गोल से जीत लिया।
मैच के पूर्व आतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैच में फिरोज अंसारी, ऑशा थॉमस, रणविजय प्रताप सिंह, नीलमचंद जैन, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, तीरथ गौस्वामी, गुणवंत पटेल, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद, शब्बीर सोलंकी, यूनुष खान, खुशाल यादव, अब्दुल कादिर, अमिताभ मानिकपुरी, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेलप्रेमी जनता उपस्थित थे।


