राजनांदगांव

महंगाई और बेरोजगारी की समस्या हल करने ध्यान नहीं दे रही भाजपा सरकार - नीरज
23-Feb-2025 4:00 PM
महंगाई और बेरोजगारी की समस्या हल करने ध्यान नहीं दे रही भाजपा सरकार - नीरज

पसरा व्यापारी और गरीबों के हित में उठाई आवाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के महामंत्री नीरज कन्नौजे ने दिनों-दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को घेरा। 
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि व्यापारी मनमाने दाम पर सामान बेच रहे हैं। सामानों के पक्के बिल नहीं देकर सरकार को राजस्व का अलग चूना लगा रहे हैं। वहीं शहर में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लोगों को फुटपाथों पर छोटा-मोटा धंधा शुरू करने कर्ज भी लेना पड़ा तो भाजपा सरकार सौंदर्यीकरण के नाम पर उन्हें बेदखल कर देती है। ऐसी स्थिति में  बेचारों को रोने धोने के सिवा कुछ नहीं सूझता। रोजमर्रे की जरूरत की कई चीजों के दाम मिठाई के भाव होगा और मिठाई के दाम सोने के दाम हो गए हैं। सोने के दाम हीरे की दाम की तरह चमक गए हैं। ऐसे में आम आदमी जीना दूभर हो गया है। सरकार चावल व नमक फ्री देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ रही है।

श्री कन्नौजे ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह अपने नगर निगमों में सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ  गरीबों को सताना बंद करें, कई अमीरों ने सडक़ तक पक्के निर्माण कर लिए हैं। उनको हटाने की हिम्मत नहीं जुटाती है। उनके बुलडोजर का दम सिर्फ  ठेले खुमचे से हटाने तक दिखता है। गरीबों को सतना बहादुरी की बात नहीं है।

श्री कन्नौजे ने कहा कि अगर वह सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीबों को सडक़ों से हटाते हैं तो उन्हें रोजी-रोटी चलाने सुव्यवस्थित जगह दे, ऐसी सुव्यवस्थित जगह जहां उनकी रोजी-रोटी अच्छी तरह चल सके। श्री कन्नौजे ने पसरा टैक्स बंद करने की मांग की है।
 


अन्य पोस्ट