राजनांदगांव

मुठभेड़ : गढ़चिरौली में एक जवान शहीद
12-Feb-2025 1:01 PM
मुठभेड़ : गढ़चिरौली में एक जवान शहीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया।

सी-60 फोर्स का जवान कल नक्सलियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ में जख्मी हो गया था, जब नक्सल ऑपरेशन करते सुरक्षा बल जंगल में आगे बढ़ रहे थे। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें जवान को गोली लगी थी। घायल हालत में उसे हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नागपुर भेजा गया, जहां जांच के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को सी-60 के जवान जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में  गढ़चिरौली के चारमोसी क्षेत्र के रहने वाले 39 वर्षीय  महेश कवडूनागुलवार जख्मी हो गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से नागपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। 

इधर, शहीद जवान को अंतिम सलामी देने के लिए आज सुबह 10 बजे पुलिस मुख्यालय मैदान में विदाई दी गई। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम अनकोड़ा के लिए रवाना किया गया।


अन्य पोस्ट