राजनांदगांव

छेडख़ानी, सहायक शिक्षक निलंबित
10-Feb-2025 12:49 PM
छेडख़ानी, सहायक शिक्षक निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
एक सहायक शिक्षक को महिला प्रधान पाठक से छेडख़ानी करने के मामले में निलंबित करने का आदेश शिक्षा के विभाग के संभागीय कार्यालय से आदेश जारी हुआ है। सहायक शिक्षक के खिलाफ तुमड़ीबोड़ पुलिस में छेडख़ानी करने की शिकायत भी दर्ज है। इसके बाद ही शिक्षा विभाग ने उक्त कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा छग शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं, जिन पर ब्लॉक की एक महिला प्रधान पाठक ने छेडख़ानी का आरोप लगाया है। 

सहायक शिक्षक द्वारा  प्रधान पाठक को निलंबित करवा देने की भी धमकी दी गई। पीडि़ता की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 


अन्य पोस्ट