राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 48 अभ्यर्थी के मध्य निर्वाचन होगा। नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों को प्रतीकों का आबंटन कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अंजू त्रिपाठी को कमल, कांग्रेस की पुष्पदेवी रोशन यदु को हाथ, निर्दलीय पिंकी ललित लोढ़ा को बाल्टी एवं सरिता ढीमर को ऑटो-रिक्शा प्रतीक आबंटित किया गया है।
नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस की गीता सलामे को हाथ एवं भाजपा की कुंती आल्हा को कमल, वार्ड क्र. 2 के पार्षद पद के लिए भाजपा की निर्मलाबाई को कमल एवं कांग्रेस की वैशाली बोरकर को हाथ, वार्ड क्र. 3 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस की प्रियंक जैन (रिन्टु) को हाथ, भाजपा के संतोष यादव को कमल एवं शिवसेना के विक्रम कुमार लहरे को तीर-कमान, वार्ड क्र. 4 के पार्षद पद के लिए भाजपा के रोहित गुप्ता को कमल, कांग्रेस के संजय मुटकुरे को हाथ, निर्दलीय अक्षय कुमार जैन (चंकी) को ब्लैक बोर्ड, ज्ञानेश्वर हिरवानी को बल्ला, रवि शुक्ला को बिस्कुट एवं विकास गुप्ता को पेट्रोल पम्प, वार्ड क्र. 5 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के अखिलेश नखत को हाथ एवं भाजपा के प्रफुल्ल जैन राजा को कमल, वार्ड क्र. 6 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के अरूणा देवांगन को हाथ, भाजपा की गायत्री यादव को कमल एवं निर्दलीय संगीता अहीर को अलमारी, वार्ड क्र. 7 के पार्षद पद के लिए भाजपा के कोमल साहू को कमल, कांग्रेस के सतीश दाऊ को हाथ एवं निर्दलीय सिद्दीक बडग़ुजर को बल्ला, वार्ड क्र. 8 के पार्षद पद के लिए भाजपा की रीतु सोनकर को कमल, कांग्रेस की श्रुति शुक्ला को हाथ, निर्दलीय नफीशा सिद्दिक बडग़ुजर को बल्ला एवं वर्षा सोनी को नारियल फार्म, वार्ड क्र. 9 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के अजय कुमार मंडलोई को हाथ एवं भाजपा के लीलाराम मंडलोई को कमल, वार्ड क्र. 10 के पार्षद पद के लिए भाजपा के लक्ष्मीनारायण सेन को कमल, कांग्रेस के महेन्द्र वैष्णव को हाथ, निर्दलीय जितेन्द्र सोनकर को झूला, किशोर बोहरा को सिलाई की मशीन एवं कोलेश्वरी राकेश देवांगन को ब्लैक बोर्ड, वार्ड क्र. 11 के पार्षद पद के लिए भाजपा के रमजान बडग़ुजर को कमल, कांग्रेस के सद्दाम खत्री को हाथ, निर्दलीय प्रदीप कुमार देवांगन को टेलीविजन एवं राकेश कुमार देवांगन को ब्लैक बोर्ड, वार्ड क्र. 12 के पार्षद पद के लिए भाजपा के दुर्गेश रामटेके को कमल एवं कांग्रेस के श्यामसुन्दर लाऊत्रे को हाथ, वार्ड क्र. 13 के पार्षद पद के लिए भाजपा के मनबोधी पटेल को कमल एवं कांग्रेस के राकेश साहू को हाथ, वार्ड क्र. 14 के पार्षद पद के लिए भाजपा के पुरूषोत्तम साहू को कमल, कांग्रेस के रूखमणी को हाथ, निर्दलीय धनसाय पटेल को सिलाई की मशीन एवं हिरदेराम साहू को हाथ गाड़ी, वार्ड क्र. 15 के पार्षद पद के लिए भाजपा की पद्मिनी ठाकुर को कमल, कांग्रेस की रंजू रत्नाकर को हाथ, निर्दलीय दुलारी सोनी को सिलाई की मशीन एवं सुलोचना सोनी को ब्लैक बोर्ड प्रतीक आबंटित किया गया है।


