राजनांदगांव
चोरी का फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार
03-Feb-2025 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 फरवरी। खैरागढ़ जिले के लूट के प्रकरण में तीन वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने अयोध्या उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार गंडई थना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव के नेतृत्व में छुईखदान थाना के अपराध क्रमांक 242/2022 धारा 392, 411 भादवि एवं थाना गंडई के अपराध क्रमांक 214/2022 धारा 392, 34 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी अवधराम ध्रुव की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर अयोध्या (उत्तरप्रदेश) रवाना किया गया था। अयोध्या (उत्तरप्रदेश) से आरोपी अवधराम ध्रुव 39 साल साकिन ग्राम सिंगपुर पुलिस चौकी खंडसरा जिला बेमेतरा को हिरासत में लिया गया। आरोपी अवधराम के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ज्जुडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


