राजनांदगांव

जिपं के तीन भाजपा प्रत्याशी घोषित
01-Feb-2025 2:55 PM
जिपं के तीन भाजपा प्रत्याशी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी की मंडल, जिला एवं संभाग चयन समिति की अनुशंसा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिला पंचायत के शेष तीन क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की। 

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जारी 10 क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा के पश्चात क्षेत्र क्रमांक 05 अर्जुनी अनारक्षित महिला के लिए इन्दुमती साहू, क्षेत्र क्र. 08 बेलगांव अनारक्षित महिला किरण साहू एवं क्षेत्र क्रमांक 09 राका अनारक्षित मुक्त के लिए प्रशांत कोड़ापे को पार्टी प्रत्याशी के रूप में अधिकृत किया गया है।
 


अन्य पोस्ट