राजनांदगांव

सेन समाज ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती
30-Jan-2025 3:13 PM
सेन समाज ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जनवरी।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती हर्षोल्लास से सेन समाज राजनांदगांव द्वारा मनाई गई।  कार्यक्रम में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी द्वारा कर्पुरी ठाकुर के तैलचित्र में दीप प्रज्जवलित एवं फूल-मालाओं द्वारा औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ की गई।

जिले के पदाधिकारी द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशा श्रीवास ने अपने उद्बोधन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

साथ ही जिला सेन समाज के जिला महामंत्री अनुप श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कर्पूरी ठाकुर के शिक्षा जगत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहारी सेन, ईश्वर श्रीवास, अनिल कौशिक, अनूप श्रीवास, गणेश कौशिक, बंटी सेन, ईश्वर सेन, अशोक श्रीवास, निशा श्रीवास,गौरी श्रीवास, केशरी श्रीवास, संतोषी सेन, कांति सेन, कांति श्रीवास की अहम भूमिका रही। यह जानकारी जिला महिला सेन समाज के जिलाध्यक्ष निशा श्रीवास ने दी।
 


अन्य पोस्ट