राजनांदगांव

नांदगांव पुलिस को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का खिताब
29-Jan-2025 2:55 PM
नांदगांव पुलिस को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी।
राजनांदगांव पुलिस ने गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड बनाया। यातायात, साइबर एवं नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया। ऑपरेशन नवा बिहान के तहत 119 स्कूल-कॉलेजों, विभिन्न चौक-चौराहों, फैक्ट्री एवं अन्य स्थानों में यातायात, साइबर एवं नशे के विरूद्ध जन जन-जागरूकता अभियान चलाकर 20497 लोगों को एक साथ जागरूक किया गया। यातायात, साइबर एवं नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता के तहत 7623 शपथ पत्र लोगों से भरवाया गया। दुपहिया वाहन चालकों को 1442 नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला वन मंडलाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की प्रदेश प्रभारी सोनल राजेश शर्मा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल के समक्ष पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदाय किया गया।

राजनांदगांव जिले में 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में यातायात सहित राजनांदगांव पुलिस द्वारा सडक़ दुर्घटना रोकने जागरूकता अभियान चला रही है। 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे एक साथ नवा बिहान कार्यक्रम के तहत जिलेभर के 119 विभिन्न स्कूल-कॉलेजों एवं संस्थानों में यातायात, साइबर एवं नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग, डीएफओ प्रशांत जैन, एएसपी मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप पुलिस अधीक्षक डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया एवं जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी व थाना स्टाफ द्वारा जागरूकता अभियान में सम्मिलित होकर स्कूल-कॉलेजों/ विभिन्न संस्थानों के लोगों को जागरूक किया गया। 
 


अन्य पोस्ट