राजनांदगांव

आईजी-एसपी ने किया सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी। इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग कम्पिटिशन चैम्पियनशिप में महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
76 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग तथा मास्टर 1 वर्ग दोनों वर्ग में 355 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही उन्हें स्ट्रोंग वॉमेन ऑफ दा इंडिया का टाईटल भी प्रदान किया गया। वहीं सहायक सेनानी राकेश सिंह ने 83 किलोग्राम वेट कैटेगरी के मास्टर 2 वर्ग में कुल 485 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा 18 से 22 जनवरी तक दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया था। देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। पुलिस विभाग से राकेश सिंह सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी और महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए थे। जिला आने पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
मिली जानकारी के अनुसार इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित आल इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग कम्पिटिशन चैम्पियनशिप का आयोजन 18 से 22 जनवरी तक दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस विभाग से राकेश सिंह सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। जिसमें सहायक सेनानी राकेश सिंह ने 83 किलोग्राम वेट कैटेगरी के मास्टर 2 वर्ग में कुल 485 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह 76 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग तथा मास्टर 1 वर्ग दोनों वर्गों में 355 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही उन्हें स्ट्रोंग वॉमेन ऑफ दा इंडिया का टाईटल भी प्रदान किया गया।
पुलिस विभाग से खेलते इन खिलाडिय़ों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा जिम के संचालक अमित उपस्थित थे।