राजनांदगांव

पत्थर-चाकू से युवक की हत्या
27-Jan-2025 3:46 PM
पत्थर-चाकू से युवक की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जनवरी।
शहर के बजरंगपुर -नवागांव वार्ड में बीती शाम को एक युवक की हत्या हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने आधा घंटा के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे आपसी रंजिश मुख्य वजह के रूप मेें सामने आई है। आरोपी ने मृतक पर पहले चाकू से  हमला किया, उसके बाद पत्थर से सिर कुचला। पुलिस का कहना है  कि जघन्य तरीके से आरोपी ने हत्या  की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मोतीपुर के रहने वाले छबिलाल साहू की रविवार शाम को वार्ड में खून से लथपथ शव मिला। शाम 5 बजे के आसपास पुलिस को  हत्या होने की जानकारी मिली। 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी की खोजबीन की। करीब आधा घंटा तलाशी अभियान के बाद जितेन्द्र उर्फ जीतू खरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
चिखली पुलिस चौकी प्रभारी संजय बरेठ ने बताया कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी होने का हवाला देकर मृतक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मृतक मूलत: गंडई का रहने वाला है। लगभग 3 साल से वह परिवार के साथ मोतीपुर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की है। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


अन्य पोस्ट