राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जनवरी। दिग्विजय महाविद्यालय की छात्रा सोनाली ने एलपी विश्वविद्यालय जालंधर में आयोजित वेटलिफ्ंिटग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हेमंचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग और दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को गौरवान्वित किया है।
सोनाली ने 64 किलोग्राम में 105 किलोग्राम का वजन उठाया। उसने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। आगामी ऑल इंडिया प्रतियोगिता हिमाचल के धर्मशाला में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के पूर्व अस्मिता खेलो इंडिया में सोनाली ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
सोनाली की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरूण चौधरी, रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा, रामू पाटिल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी। प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने सोनाली को 2500 रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उसकी हौसला और आगे बढऩे की शक्ति प्रदान की।