राजनांदगांव

पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
24-Jan-2025 3:41 PM
पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव, 24 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, तत्कालीन अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं तहसीलदार छुरिया विजय कुमार कोठारी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्ययों का निर्वहन करें। 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25 जनवरी को विवेकानंद सभागृह इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में किया गया है। 
समारोह में वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, ईआरओ पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं एईआरओ पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से तहसीलदार छुरिया एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी विजय कुमार कोठारी का चयन किया गया है। 


अन्य पोस्ट