राजनांदगांव

महापौर और पार्षद बनने पहले दिन 23 ने खरीदा नामांकन फार्म
23-Jan-2025 2:58 PM
महापौर और पार्षद बनने पहले दिन  23 ने खरीदा नामांकन फार्म

भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी उतर रहे मैदान में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 जनवरी। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में हिस्सा लेने के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन महापौर पद के लिए 3 और राजनांदगांव नगर निगम के 51 वार्र्डाे में पार्षद पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। भाजपा-कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई। इसके बावजूद दावेदारी करने वाले नेता पहले ही नामांकन फार्म लेकर अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी के चलते पहले दिन नामांकन फार्म लेने वालों में पुराने नेताओं के साथ नए चेहरे के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

बुधवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिले के पहले दिन महापौर और पार्षद बनने 23 लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। वहीं एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। महापौर और पार्षद पद के लिए जिला कार्यालय में 5 स्थानों में वार्डवार नामांकन फार्म लिए जा रहे हैं।

पहले दिन महापौर पद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस पार्टी के लिए अभ्यर्थी सुदेश देशमुख, निर्दलीय अभ्यर्थी राकेश ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस पार्टी के लिए अभ्यर्थी प्रशांत प्रभात तिवारी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

इधर पार्षद पद के लिए वार्ड क्र. 14 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के सतीश कुमार यूनस, वार्ड क्र. 19 के लिए भाजपा के रेखा पारख, वार्ड क्र. 20 के लिए छत्तीसगढ़ शिवसेना के अभ्यर्थी पूरनलाल, वार्ड क्र. 19 के लिए भाजपा के विमला शर्मा ने नाम-निर्देशन पत्र लिया है। वार्ड क्र. 37 के पार्षद पद के लिए भाजपा के अभ्यर्थी बसंत कुमार शर्मा, वार्ड क्र. 32 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस पद हेतु ढालेश्वरी साहू, वार्ड क्र. 28 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस पद हेतु मोहनी सिन्हा, वार्ड क्र. 37 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस के अभ्यर्थी मजहर खान, वार्ड क्र. 27 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस के अभ्यर्थी सतीश कुमार सोनपिपरे, वार्ड क्र. 33 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस के अभ्यर्थी सुनीता सिन्हा, वार्ड क्र. 34 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस के अभ्यर्थी मोहनीबाई सतनामी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

वार्ड क्र.1 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी नोहरलाल साहू, वार्ड क्र.1 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी खेमलाल साहू, वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद हेतु इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी राजेश कुमार सेवता, वार्ड क्र. 5 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कल्पना ठाकुर, वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी लाकेश्वरी साहू, वार्ड क्र.9 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी तारकेश्वरी, वार्ड क्र. 3 के पार्षद पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी शिवम गढ़पायले, वार्ड क्र. 3 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी धीरज कुमार घोड़ेसवार, वार्ड क्र. 4 के पार्षद पद हेतु राजूराम टंडन ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया


अन्य पोस्ट