राजनांदगांव

सब्जी भरी पिकअप और बस में भिड़ंत
23-Jan-2025 2:04 PM
सब्जी भरी पिकअप और बस में भिड़ंत

पिकअप चालक गंभीर, आधा दर्जन बस यात्री जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी।
गुरुवार दोपहर को राजनंादगांव-खैरागढ़ मार्ग ठेलकाडीह के करीब  सब्जी भरी पिकअप और यात्री बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना में पिकअप चालक हालत की गंभीर बताई जा रही है। जबकि आधा दर्जन बस यात्री दुर्घटना में घायल हुए हैं। घटना की खैरागढ़ एएसपी नितेश गौतम ने ‘छत्तीसगढ़’ से पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव एक मैक्स पिकअप वाहन सब्जी लेकर खैरागढ़ की ओर आज दोपहर  एक बजे के आसपास ठेलकाडीह की ओर बढ़ रही थी। उसी दौरान खैरागढ़ से राजनांदगांव की ओर आ रही यात्री बस आपस में टकरा गए। 

हादसे में यात्री बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पिकअप चालक को गंभीर चोट लगने के कारण राजनंादगांव मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
सवारी बस और पिकअप की भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री बाल-बाल बच गए। जबकि पिकअप चालक के अलावा वाहन में सवार कुछ और लोग जख्मी हुए हैं। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक रोजाना सब्जी लेकर राजनंादगांव से खैरागढ़ जा रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
 

 


अन्य पोस्ट