राजनांदगांव

बकाया वसूली के लिए विभाग चलाएगा अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजनांदगांव जिले के दो दर्जन बड़े बकायदारों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली गई है। साथ ही बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले शासकीय विभाग, घरेलू एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
राजनांदगांव जिले के बड़े घरेलू बकायेदार उपभोक्ता सुजाता डाकलिया बकाया राशि 1 लाख 90 हजार, निर्मलचंद जैन बकाया राशि 1 लाख 70 हजार, राकेश लोहिया बकाया राशि 1 लाख 94 हजार, प्रीति कोठारी बकाया राशि 5 लाख 90 हजार, संगीता जैन बकाया राशि 1 लाख 7 हजार, नीतीश अग्रवाल बकाया राशि 2 लाख 18, तिलोकचंद बैद बकाया राशि 1 लाख 48 हजार, प्रमोद कुमार निषाद बकाया राशि 1 लाख 9 हजार, अटल कुमार बकाया राशि 1 लाख 12 हजार, डॉ. दीक्षित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बकाया राशि 1 लाख 92 हजार, तीरथराम पटेल बकाया राशि 1 लाख 9 हजार, हरिओम मिनरल्स बकाया राशि 1 लाख 45 हजार, आरडी मिनरल्स बकाया राशि 1 लाख 94 हजार, अर्चना पाइप्स बकाया राशि 1 लाख 70 हजार, गीता एग्रो बकाया राशि 2 लाख 52 हजार, वेलकम पालीमर्स बकाया राशि 1 लाख 85 हजार, शांतिविजय राइस मिल बकाया राशि 1 लाख 4 हजार, एसकेआर इंडस्ट्रीज बकाया राशि 1 लाख 56 हजार, राजनांदगांव पाइप फैक्ट्री बकाया राशि 7 लाख 6 हजार, एबीस एक्सपोर्ट बकाया राशि 1 लाख 8 हजार रुपए जिनका बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वितरण द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में बकाया राजस्व वसुली के लिए युद्धस्तर अभियान चलाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी के परिपेक्ष्य में शासकीय विभाग, घरेलू एवं गैर घरेलू कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही औद्योगिक श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं बकाया राशि वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के साथ ही उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर विद्युत बिल राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने प्रेरित किया जा रहा है।