राजनांदगांव

विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
14-Jan-2025 2:50 PM
विद्यार्थियों को दी यातायात  नियमों की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
खैरागढ़ जिले में 35वां सडक़ सुरक्षा माह 2025 यातायात नियम का पालन करने सडक़ सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। दीगर क्षेत्र के भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को यातायात नियम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ स्कूल बच्चे भ्रमण पर आए, जिन्हें यातायात के संबंध में विभिन्न जानकारी दिया गया। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने व लोगों को जागरूक करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन तथा एएसपी नीतिश गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी शक्ति सिंह व स्टॉफ के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ग्राम तिलई राजनांदगांव एवं बेरला बेमेतरा के विद्यार्थी लगभग 250 बच्चों को यातायात नियम के संबंध में विभिन्न जानकारी दिया गया। जिसमें बच्चों को नाबालिग लोगों को मोटर साइकिल नहीं चलाने व बिना लाइसेंस के नहीं चलने की जानकारी दी गई ।

व शहर में स्पीड बाइक एवं बिना हेलमेट नहीं चलने की भी जानकारी देकर अपने पालकों को भी जागरूक करने समझाईश दी गई। 


अन्य पोस्ट