राजनांदगांव

राज्यपाल डेका ने किया पौधरोपण
11-Jan-2025 2:50 PM
राज्यपाल डेका ने किया पौधरोपण

राजनांदगांव, 11 जनवरी। राज्यपाल रमेन डेका शुक्रवार को छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव के स्नातक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने की बात कही। वहीं कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने सभी  अधिकारी-कर्मचारियों को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संदेश दिया। 


अन्य पोस्ट