राजनांदगांव

अभाविप का प्रदेश अधिवेशन में अमनबृज प्रदेश सहमंत्री व धनंजय बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
10-Jan-2025 4:24 PM
अभाविप का प्रदेश अधिवेशन में अमनबृज प्रदेश सहमंत्री व धनंजय  बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीन दिवसीय अधिवेशन 3-5 जनवरी को राजनांदगांव जिले के आचार्य श्री विद्यासागर नगर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का समापन नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा से की गई। जिसमें डोंगरगढ़ के कार्यकर्ता अमनबृज नामदेव को प्रदेश सहमंत्री व राजनांदगांव विभाग के पुन: विभाग संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। 

ज्ञात हो कि अमनबृज नामदेव पूर्व में नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक जैसे विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। साथ ही चंदना श्रीवास्तव को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पूर्वा समर्थ को पुन: राजनांदगांव विभाग की छात्रा प्रमुख, राजनांदगांव के कार्यकर्ता जीत प्रजापति को पुन: जिला संयोजक व धनंजय पांडेय को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अभाविप डोंगरगढ़ के नगर मंत्री रहे शुभम महोबिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गुलशन भगत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। समारोप सत्र पश्चात ध्वजावतरण से अधिवेशन संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट