राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी। सडक़ सुरक्षा माह के चौथे दिन शनिवार को खैरागढ़ जिले के यातायात पुलिस ने 75 ई-रिक्शा चालकों को यूनिक आईडी नंबर वितरित किया। साथ ही ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी दी गई। केसीजी जिले के ई-रिक्शा चालकों ने समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एएसपी नितेश कुमार गौतम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले व यातायात प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में आम नागरिको और सडक़ उपयोगकर्ताओं को सडक़ सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारे में जागरूक करने सडक़ सुरक्षा 35वां माह 2025 का आयोजन एक से 31 जनवरी तक यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा किया जा रहा है। सडक़ सुरक्षा माह के चौथे दिन यातायात पुलिस द्वारा राजा फतेह सिंह मैदान खैरागढ़ में 75 ई-रिक्शा चालकों को यूनिक आईडी वितरण कर अतिरिक्त पहिया फ्लैक्स लगाया गया। जिसमें सर्वप्रथम शिविर में आए ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर वाहन के संपूर्ण कागजात लाईसेंस की जांच कर आईडी नंबर वितरण किया गया। खैरागढ़ यातायात प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह ने सभी ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते निर्देश दिया कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें, रात्रि के समय हेड लाईट चालू कर वाहन चलाएं।
नाबालिग को वाहन चलाने न दें, वर्दीधारण कर वाहन चलाएं, सवारी उतारने-चढ़ाने के दौरान बीच सडक़ पर वाहन न रोके, वाहन ओवरटेक करते समय सावधानियों को लेकर भी समझाईश दी गई। इस दौरान प्र.आर. आशुतोष सिंह, गन्नूलाल साहू एवं यातायात स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।