राजनांदगांव

शहर व ग्रामीण कांग्रेस ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
29-Dec-2024 2:55 PM
शहर व ग्रामीण कांग्रेस ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 दिसंबर।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में 26 दिसंबर को निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने अपने-अपने विचार रखे। श्रद्धांजलि सभा में श्रीकिशन खंडेलवाल, कमलजीत सिंह पिन्टू, पदम कोठारी, मेहुल मारू, रूपेश दुबे,  शारदा तिवारी, आसिफ  अली, माया शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, गुरभेज माखिजा, अभिमन्यु मिश्रा, सिद्धार्थ डोंगरे, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन शामिल थे।


अन्य पोस्ट