राजनांदगांव

उप जेल डोंगरगढ़ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
24-Dec-2024 2:48 PM
उप जेल डोंगरगढ़ में विभिन्न  गतिविधियों का आयोजन

राजनांदगांव, 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उप जेल डोंगरगढ़ में श्रमदान सफाई अभियान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जेल डोंगरगढ़ में 9 से 20 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियों संचालित की गई। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उमंग और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा कबीर एवं सूफी भजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बंदियों को पुरस्कार वितरण किया गया। 
इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, जेल अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट