राजनांदगांव

निभाएंगे निर्णायक की भूमिका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय हॉकी निर्णायक शकिल अहमद 28 दिसंबर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक राऊरकेला और रांची (झारखंड) में होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) चैम्पियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
जिला हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि शकिल अहमद की नियुक्ति 28 दिसंबर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक राऊरकेला और रांची (झारखंड) में आयोजित होरो हॉकी इंडिया लीग चैम्पियनशिप में हॉकी इंडिया द्वारा की गई है। शकिल अहमद उक्त प्रतियोगिता के लिए 26 दिसंबर को राऊरकेला के लिए रवाना होंगे।
श्री शकिल अहमद पिछले कई वर्षो से हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक है। उन्होंने सम्पूर्ण भारत में अनेक प्रतियोगिताओ मेें शानदार निर्णायकी की। जिसमें ओबेदुल्ला खां गोल्ड कप भोपाल, एशियन स्कूल गेम भोपाल, नेशनल गेम गोवा, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप लखनऊ, खेलो इंडिया यूथ गेम पंचकूला हरियाणा, खेलो इंडिया यूथ गेम ग्वालियर एमपी, इंडियन ऑयल सर्विसेज सुरजीत आल हॉकी टूर्नामेंट जालंधर, बेटन कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट कोलकाता, सीनियर नेहरू ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट हैदराबाद, सर्वेश्वर दास ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट राजनंदगांव, लाल बहादुर शास्त्री ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट न्यू दिल्ली, आल इंडिया रणजीत सिंह हॉकी टूर्नामेंट न्यू दिल्ली आदि प्रमुख हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर फिरोज अंसारी, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह, ए. एक्का, नीलमचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण साव, अजय झा, प्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन, ऑशा थॉमस, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुमार स्वामी, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे, योगेश दिवेदी, दीपक यादव, अमित माथुर, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रागडे, संदीप यादव, लक्ष्मण यादव, कृष्णा यादव सहित मार्निग सीनियर हॉकी ग्रुप के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।