राजनांदगांव

दिगंबर जैन समाज का चुनाव संपन्न
21-Dec-2024 2:43 PM
दिगंबर जैन समाज का चुनाव संपन्न

अशोक झांझरी पुन: अध्यक्ष व सूर्यकांत जैन  सचिव

राजनांदगांव, 21 दिसंबर। दिगंबर जैन पंचायत का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें अशोक झांझरी तीसरी बार समाज के अध्यक्ष चुने गए। वहीं सचिव पद पर सूर्यकांत जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषध्यक्ष पद पर सुधेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल बडक़ुल, सहसचिव पंकज जैन निक्की, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूनम जैन एवं राजीव जैन निर्वाचित हुए। निर्वाचन की प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा एवं प्रकाश सांखला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में उक्त चुनाव संपन्न हुआ। सभी जीतने वाले निर्वाचित पदाधिकारी को जैन समाज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। 

पूरी प्रक्रिया में सहयोग के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक झाझरी ने आभार व्यक्त किया।
 


अन्य पोस्ट