राजनांदगांव

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजुम को एलबी नगर के पर्यवेक्षक नियुक्त
21-Dec-2024 2:42 PM
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजुम को एलबी  नगर के पर्यवेक्षक नियुक्त

राजनांदगांव, 21 दिसंबर। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले की सभी नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। नवगठित नगर पंचायत लालबहादुर नगर में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजुम अल्वी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सोनी उनके साथ सहयोगी होंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार निकाय में आगामी चुनाव में संगठन को गति देने एवं कांग्रेस पार्टी के निर्देश में चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नगर पालिका डोंगरगढ़ में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी श्रीकिशन खंडेलवाल और ब्लॉक अध्यक्ष विजयराज सिंह को दी गई है। नगर पंचायत छुरिया में विरेन्द्र कुमार बोरकर, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, राजकुमार सिन्हा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। नगर पंचायत डोंगरगांव में विवेक वासनिक, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन दास साहू और नगर पंचायत घुमका में ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, रतन यादव, शेखर वर्मा को नियुक्त किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट