राजनांदगांव
रंगोली प्रतियोगिता
21-Dec-2024 2:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 दिसंबर। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहान के दीदीयों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित रंगोली बनाकर नागरिकों को जागरूक किया गया और योजना से लाभान्वित होने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
इस दौरान उत्कृष्ट रंगीली के लिए बिहान की दीदीयों को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया किरण वैष्णव, सीईओ जनपद पंचायत छुरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा समूह के महिलाएं उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


