राजनांदगांव
आज निकली भव्य कलश यात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 दिसंबर। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक सुभाष द्वार समीप स्थित पुराने गायत्री शक्तिपीठ का नई साज-सज्जा के साथ भव्य नव-निर्माण किया गया है। इस भव्य एवं आकर्षक मंदिर में कल 21 दिसंबर को वैदिक मंत्रोच्चार व यज्ञ हवन के बीच वेदमाता गायत्री प्रतिमा पुनस्र्थापना की जाएगी। वहीं मां गायत्री मंदिर का वार्षिक उत्सव समारोह का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भव्य कलश यात्रा में महापौर हेमा देशमुख समेत बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं शामिल हुई। इधर मंदिर में यज्ञ हवन के बीच वेदमाता गायत्री प्रतिमा पुनस्र्थापना को लेकर सुबह से शाम तक अखंड जाप किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शहर में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकली। कल 21 दिसंबर को वेदमाता गायत्री प्रतिमाओं की पुनप्र्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार के साथ संपन्न किए जाएंगे। इस दौरान शहरभर में वैदिक मंत्रोच्चार की गंूज बनी रहेगी।


