राजनांदगांव

आडिटोरियम में श्रीकृष्ण लीला महारास की बिखर रही छंटा
18-Dec-2024 3:14 PM
आडिटोरियम में श्रीकृष्ण लीला  महारास की बिखर रही छंटा

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। शहर के गौरव पथ स्थित आडिटोरियम में वृंदावन से पधारे रास लीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण लीला महारास का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रोजाना दोपहर 3.30 बजे से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण लीला महारास की शहर में तीन दिनों तक मनोहारी छंटा बिखरी रहेगी। शहर के आडिटोरियम में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीला व महारास को देखने बड़ी संख्या श्रद्धालु-भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आयोजनकर्ता शहर के युगल उपासना मंडल/कस्तूरबा मंडल व आराधना मंच द्वारा बताया गया कि श्रीकृष्ण लीला के निर्देशनकर्ता वृंदावन के श्री रासबिहारी है। उनकी पूरी टीम द्वारा साज-सज्जा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के मनोहारी लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी ने बताया पूरी तरह नि:शुल्क किए जा रहे इस धार्मिक आयोजन के लिए डॉ. एसके अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण अग्रवाल का विशेष सहयोग बना हुआ है। वहीं इसकी संस्थापिका आशा अग्रवाल बिलासपुर का इस कार्यक्रम के प्रति विशेष स्नेह बनाए हुए है। 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित उक्त कार्यक्रम रोजाना दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक चलने वाला यह आयोजन पूरी तरह नि:शुल्क है। कार्यक्रम की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को उक्त कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट